रायपुर की शैडो कलेक्टर बनी श्रीकृति दीवान की इलाज के दौरान मौत…

रायपुर की शैडो कलेक्टर बनी श्रीकृति दीवान की इलाज के दौरान मौत…

रायपुर। रायपुर की एक दिन की शैडो कलेक्टर श्रीकृति दीवान का निधन हो गया। वो कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। लंबे समय तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक उन्हें टीबी हो गया था। रायपुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आठ महीने चले इलाज के उनकी आज मौत हो गयी।

रायपुर जिला में श्रीकृति दीवान ने 12 जनवरी 2018 को एक दिन के लिए छाया कलेक्टर की कुर्सी सम्हाली थी। तब ओपी चौधरी रायपुर जिला के कलेक्टर थे। आपको बता दें कि युवाओं में उच्च शिक्षा तथा ऊंचे पदों पर जाने की ललक पैदा करने तत्कालीन भाजपा सरकार ने एक दिन का छाया कलेक्टर बनाने का कार्यक्रम किया था।

चयन प्रक्रिया के तहत सभी जिलों में चयनित युवा को एक दिन का छाया कलेक्टर बनाया गया था। ब्राम्हणपारा निवासी प्रदीप दीवान बबला (संकरी वाले) की द्वितीय पुत्री, श्रुति दीवान की बहन व सुदेश तथा भावेश दीवान की भतीजी थी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहान’ से मिली नई उड़ान

बिहान’ से मिली नई उड़ान

रायपुर। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन बिताने वाली बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा आज...