300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी 15 साल की लड़की,उसने बोलै बड़े पापा की लड़की को फांसी दो नही तो….

300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी 15 साल की लड़की,उसने बोलै बड़े पापा की लड़की को फांसी दो नही तो….

आगर मालवा। 15 साल की लड़की 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। नाबालिग का कहना था कि उसके विवाद बड़े पापा की लड़की से है, उसे फांसी की सजा दी जाए। करीब साढ़े तीन घंटे बाद एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

नाबालिग 300 फीट ऊंचे टावर चढ़ गई। रेस्क्यू टीम पहुंची तब तक बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ही उसे रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया।

घटना ग्राम निपानिया बैजनाथ में मंगलवार रात 9:30 बजे की है। यहां रहने वाली नाबालिग के मोबाइल टावर पर चढ़ने की खबर पूरे गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और लड़की को बचाने का प्रयास करने लगे। इस पर लड़की कहने लगी- ऊपर आए तो मैं कूद जाऊंगी। मौके पर पहुंचे एसडीओपी मोनिका सिंह और थाना प्रभारी हरीश जेजुलकर ने काफी देर तक नाबालिग को बातों में उलझाकर रखा। इतने में एक युवक टावर पर चढ़ गया। वह लड़की के पास ही मौजूद रहा। एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब तक नाबालिग बेहोश हो गई। उसे युवक ने संभाला।

परिजन के माध्यम से करेंगे काउंसिलिंग

नाबालिग के बेहोश होते ही एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम टावर पर चढ़ी। उसे रस्सी से बांधा गया, जिसके बाद एक जवान ने नाबालिग को अपने कंधों पर बैठाया। उसे रात करीब 1.30 बजे नीचे उतारा गया। एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि पंचनामा बनाया गया है। नाबालिग के परिजन के माध्यम से उसकी काउंसिलिंग करवाई जाएगी।

टावर से उतारे जाने के बाद भी नाबालिग बेहोश ही थी, उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। अब उसकी काउंसिलिंग कराई जाएगी।

चचेरी बहन से हुआ था मामूली विवाद

बताया जा रहा है कि नाबालिग की चचेरी बहन गांव में ही रहती है। दोनों में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई थी। इसका वीडियो चचेरी बहन ने बना लिया था, जिससे नाबालिग नाराज थी। टावर पर चढ़ने वाली नाबालिग 10वीं क्लास तक पढ़ी है। यह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। इसके पैदा होते ही मां का निधन हो गया था। लड़की के पिता खेती करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आयुक्त एवं सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की

आयुक्त एवं सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की

रायपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की आयुक्त एवं सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने संयुक्त जिला कार्यालय, दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर यहां मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़,...