नारायणपुर में IED ब्लास्ट, ITBP का जवान घायल, एक जब्त आईईडी को डिफ्यूज किया गया…

नारायणपुर में IED ब्लास्ट, ITBP का जवान घायल, एक जब्त आईईडी को डिफ्यूज किया गया…

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में ITBP का एक जवान आ गया है। जवान का नाम मनोज यादव बताया जा रहा है। जवान को मामूली चोटें ही आईं हैं। जिसे साथी जवान मौके से निकालने की कोशिशों में लगे हुए हैं। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान घटना हुई है। मामला जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह बुधवार को भी ITBP के जवान इलाके की सर्चिंग पर निकले हुए थे। धनोरा इलाके के जंगल में सर्चिंग करते वक्त मनोज यादव का पैर प्रेशर IED की चपेट पर आ गया। जिससे जोर का धमका हुआ। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान के पैरों में चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि, साथी जवान घायल को मौके से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद है।

एक जिंदा IED भी बरामद

बताया जा रहा है सर्चिंग के दौरान एक जिंदा IED भी बरामद की गई है। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। जवान अब भी घटना स्थल पर ही मौजूद हैं। इलाके की सर्चिंग की जा रही है। दरअसल, जिस इलाके में जवान सर्चिंग कर रहे हैं वह धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। यहां सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से माओवादी कई IED प्लांट कर रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपी वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील-भ्रामक खबरों से रहें दूर

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपी वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील-भ्रामक खबरों से रहें दूर

रायपुर। जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को...