जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने मंत्री मोहम्मद अकबर के सामने किया कांग्रेस प्रवेश, भाजपा सांसद संतोष पांडे के विजय है रिश्तेदार

जिला अध्यक्ष विजय पांडे ने मंत्री मोहम्मद अकबर के सामने किया कांग्रेस प्रवेश, भाजपा सांसद संतोष पांडे के विजय है रिश्तेदार

रायपुर। भाजपा को एक तगड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता विजय पांडे ने आज कांग्रेस में प्रवेश किया है। मंत्री मोहम्मद अकबर के बंगले में विजय पांडे को कांग्रेस प्रवेश कराया गया। विजय पाण्डेय कबीरधाम भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष हिन्दुस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष है।

इस दौरान विजय पांडे ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों, व सभी को साथ लेकर चलने की कांग्रेस की नीति से प्रभावित होकर भी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर रहे है। कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने से उन्हें गौरवान्वित महसूस हो रहा है। विजय ने कहा की वे कांग्रेस पार्टी के सिपाही के रूप में छत्तीसगढ़ के सर्वागीण विकास के लिये कार्य करने का प्रयास करेंगे। इस बीच विजय पांडे ने कवर्धा विधानसभा व कबीरधाम जिले में मोहम्मद अकबर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा के विधायक की सक्रीयता की भी प्रशंसा की।

बता दे कि विजय पांडे भाजपा सांसद संतोष पांडे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। विजय पांडेय बीते कई साल से भाजपा में सक्रिय रहे थे. वे 1994 से भाजपा के लगातार कार्यकर्ता के रूप में काम करते आ रहे है । विजय पांडे 1998 में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष झिरह चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपी वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील-भ्रामक खबरों से रहें दूर

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपी वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील-भ्रामक खबरों से रहें दूर

रायपुर। जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को...