कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया खैरागढ़ उप चुनाव और सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया खैरागढ़ उप चुनाव और सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा

रायपुर । कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया खैरागढ़ उपचुनाव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता और महंगाई मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करने 30 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे खैरागढ़ जाकर उपचुनाव के संबंध में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से चर्चा करेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से जारी दौरा कार्यक्रम में बताया गया है कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 30 मार्च को लखनऊ से रायपुर दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद दोपहर 2.30 बजे राजीव भवन में संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेकर सदस्यता अभियान के समापन के पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तय किए गए लक्ष्य को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान जिलों में सदस्यता अभियान की स्थिति के बारे में भी जानकारी लेंगे। यहां से वे दोपहर 4 बजे खैरागढ़ रवाना होंगे। वहां पर रात्रि विश्राम कर विधानसभा उपचुनाव में किए जा रहे प्रचार की जानकारी चुनाव समिति के संचालक मंत्री रविंद्र चौबे और चुनाव अभियान समिति के संयोजक मंत्री ताम्रध्वज साहू से लेंगे।

समीक्षा के बाद दूसरे दिन 31 मार्च को खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद वहां पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां से दोपहर 1 बजे रायपुर रवाना होंगे। माना विमानतल पहुंचकर वे दोपहर 4.40 बजे लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व...