जांजगीर-चांपा : जिले में अब तक 46,300 किसानों ने 1,80,411.76 टन धान बेचा

जांजगीर-चांपा : जिले में अब तक 46,300 किसानों ने 1,80,411.76 टन धान बेचा

बुधवार को 6860 किसानों से 27290.16 टन धान की हुई खरीदी, गई,
पुख्ता प्रशासनिक व्यवस्था से जिले में धान खरीदी की सुचारू कार्रवाई,

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले के पंजीकृत 2 लाख 235 किसानों से 9,10,973 टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

     कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। धान खरीदी नोडल अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की अनियमितता की  शिकायत मिलने पर उस पर  त्वरित कार्रवाई की जा रही है। किसानों की शिकायतों का भी तत्काल निराकरण किया जा रहा है।
 

ऑनलाईन रिपोर्ट के अनुसार बुधवार 15 दिसंबर तक जिले के 46,300 किसानों ने 1,80,411.76 टन धान बेचा है। बुधवार 15 दिसंबर को 27,290.16 टन धान की खरीदी हुई है। मीलर्स द्वारा अब तक 57,669.64 टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपी वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील-भ्रामक खबरों से रहें दूर

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपी वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील-भ्रामक खबरों से रहें दूर

रायपुर। जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को...