मुख्यमंत्री बोले-‘नक्सल हत्या की NIA से जांच करा ले बीजेपी’,किसी से जांच हो हमें कोई ऐतराज नहीं, भाजपा ने लगाया था साजिश का आरोप…


बस्तर में भाजपा नेताओं की हो रही हत्याओं को लेकर माहौल गर्म है। बीते दिनों नक्सलियों ने कई नेताओं की घर में घुसकर हत्या की है। भाजपा इसमें साजिश का आरोप लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी इसे तूल दिया है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, भाजपा चाहे तो इन हत्याओं की जांच NIA – केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण से करा ले, उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

भेंट-मुलाकात से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से बात की। भाजपा के आरोपों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, नक्सली घटना से तो इन्कार नहीं कर रहे हैं ना। भीमा मंडावी जी की हत्या हुई उसमें हमारी पुलिस जांच कर रही थी। इन्होंने NIA भेजा। एनआईए की रिपोर्ट में क्या आया, यह किसी को पता है। अब इस घटना को चाहे तो NIA ले सकती है। वह तो बिना राज्य सरकार की सहमति के भी लेती है। उनसे करा लें जांच हमको कोई ऐतराज नहीं है। सेंट्रल एजेंसी से जांच करा लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि नक्सली कमजोर हो गए हैं। इसकी वजह से इस तरह की हत्याएं कर रहे हैं।

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़।
भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों ने अपनी रणनीति बदली है। वे पहले हमला करते थे। अब घर जाकर हत्या कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि उनकी ताकत कम हुई है। वे कमजोर हुए हैं और सिमट भी गए हैं। आप रिकॉर्ड निकालकर देखेंगे तो हमने लगभग 600 गांव नक्सलियों से खाली कराया है। यह हमारे वीर बहादुर जवानों की ताकत है। वहां 300 स्कूल फिर से प्रारंभ किए हैं जो भाजपा शासनकाल में बंद हो गए थे। आंकड़े आप देखेंगे तो पाएंगे कि पिछले साल सबसे कम नागरिक हताहत हुए हैं। सबसे कम हथियार लूटने की खबर है। सबसे कम हमारे जवानों के हताहत होने की खबर है। इस तरह देखें तो नक्सलवाद काफी पीछे हटा है और यह हमारे विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति से संभव हुआ है।

मोदी-योगी पर शंकराचार्य के बयान को सही बताया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदुत्व को लेकर मोदी-योगी पर शंकराचार्य के बयान को सही बताया है। उन्होंने कहा, ये धर्म के नाम पर वोट भर ले सकते हैं। उनके हित में कोई काम नहीं कर सकते। हिंदू और हिंदुत्व के नाम पर वोट लेने का काम किया। सरकार में आये, एक बार नहीं दो बार आये, लेकिन हिंदुओ को मिला क्या? महंगाई, बेरोजगारी, नफरत, हिंसा! इसके अलावा मिला क्या इस देश को? ये कभी गाय माता की जय बोलते हैं, गाय माता के नाम पर वोट भी ले लेते हैं, लेकिन सेवा के नाम पर जीरो। गौ माता की सेवा तो यहां कांग्रेस की सरकार कर रही है। निरंतर यह काेशिश कर रहे हैं कि इसको और बेहतर कैसे कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में नेताओं की हत्या से गरमाई सियासत:पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा – दाऊ याद रखें एक-एक का हिसाब होगा, भूपेश बोले-नार्कों टेस्ट करा लें

बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या लगातार हो रही है। इन हत्याओं से प्रदेश का माहौल गर्म हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को कहा, दाऊ भूपेश बघेल याद रखें कि हर एक हत्या का हिसाब होगा। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, रमन सिंह के समय इस तरह की हत्याओं पर वे कहते थे कि राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज वैसे ही मामले में राजनीति देखने लगे। झीरम कांड के लिए रमन सिंह को नार्को टेस्ट के लिए आगे आना चाहिए। पढ़े पूरी खबर

बस्तर में भाजपा नेताओं की हो रही हत्याओं को लेकर माहौल गर्म है। बीते दिनों नक्सलियों ने कई नेताओं की घर में घुसकर हत्या की है। भाजपा इसमें साजिश का आरोप लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी इसे तूल दिया है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, भाजपा चाहे तो इन हत्याओं की जांच NIA – केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण से करा ले, उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

भेंट-मुलाकात से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से बात की। भाजपा के आरोपों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, नक्सली घटना से तो इन्कार नहीं कर रहे हैं ना। भीमा मंडावी जी की हत्या हुई उसमें हमारी पुलिस जांच कर रही थी। इन्होंने NIA भेजा। एनआईए की रिपोर्ट में क्या आया, यह किसी को पता है। अब इस घटना को चाहे तो NIA ले सकती है। वह तो बिना राज्य सरकार की सहमति के भी लेती है। उनसे करा लें जांच हमको कोई ऐतराज नहीं है। सेंट्रल एजेंसी से जांच करा लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि नक्सली कमजोर हो गए हैं। इसकी वजह से इस तरह की हत्याएं कर रहे हैं।

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों ने अपनी रणनीति बदली है। वे पहले हमला करते थे। अब घर जाकर हत्या कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि उनकी ताकत कम हुई है। वे कमजोर हुए हैं और सिमट भी गए हैं। आप रिकॉर्ड निकालकर देखेंगे तो हमने लगभग 600 गांव नक्सलियों से खाली कराया है। यह हमारे वीर बहादुर जवानों की ताकत है। वहां 300 स्कूल फिर से प्रारंभ किए हैं जो भाजपा शासनकाल में बंद हो गए थे। आंकड़े आप देखेंगे तो पाएंगे कि पिछले साल सबसे कम नागरिक हताहत हुए हैं। सबसे कम हथियार लूटने की खबर है। सबसे कम हमारे जवानों के हताहत होने की खबर है। इस तरह देखें तो नक्सलवाद काफी पीछे हटा है और यह हमारे विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति से संभव हुआ है।

मोदी-योगी पर शंकराचार्य के बयान को सही बताया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदुत्व को लेकर मोदी-योगी पर शंकराचार्य के बयान को सही बताया है। उन्होंने कहा, ये धर्म के नाम पर वोट भर ले सकते हैं। उनके हित में कोई काम नहीं कर सकते। हिंदू और हिंदुत्व के नाम पर वोट लेने का काम किया। सरकार में आये, एक बार नहीं दो बार आये, लेकिन हिंदुओ को मिला क्या? महंगाई, बेरोजगारी, नफरत, हिंसा! इसके अलावा मिला क्या इस देश को? ये कभी गाय माता की जय बोलते हैं, गाय माता के नाम पर वोट भी ले लेते हैं, लेकिन सेवा के नाम पर जीरो। गौ माता की सेवा तो यहां कांग्रेस की सरकार कर रही है। निरंतर यह काेशिश कर रहे हैं कि इसको और बेहतर कैसे कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *