मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित जनजातीय महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित जनजातीय महोत्सव में हुए शामिल

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखंड पहुंचे । जहा वे राजधानी रांची में आयोजित जनजातीय महोत्सव-2022 के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल को सखुआ का पौधा तथा अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।

समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन को समेटे झारखंड जनजातीय महोत्सव का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया था। मुख्यमंत्री बघेल झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन के आमंत्रण पर आज रांची पहुंचे थे। वहां बघेल का ढोल-नगाड़ों की बुलंद आवाज एवं पारंपरिक रीति-रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। जनजातीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल तथा झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन द्वारा बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य सलीमा टेट, निक्की प्रधान और संगीता कुमारी को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपी वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील-भ्रामक खबरों से रहें दूर

किशोरी बालिकाओं के लिए एचपी वैक्सीन जरूरी, कलेक्टर ने की अपील-भ्रामक खबरों से रहें दूर

रायपुर। जिले में किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को...