भाजपा सरकार NHM कर्मचारियों की मांगों पर कर रही विचार, 10 में 5 मांगे हो गई है पूरी : भाजपा

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय शंकर मिश्रा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को लेकर राज्य की भाजपा सरकार गंभीर है। उनकी 10 में 5 मांगों को पूरी कर दिया गया है, शेष 5 मांगों को लेकर सरकार लगातार मंथन कर रही है। भाजपा सरकार ने जो वायदा किया है, उसे पूरा करेगी, Nhm कर्मचारियों को सरकार पर भरोसा करना होगा।

उन्होंने nhm कर्मचारियों के बेमुद्दत हड़ताल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आए बयानों पर कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी आदत है, जब खुद सत्ता में थे तब nhm कर्मचारियों की मांगों पर उदासीन बने रहे अब बयानबाज़ी कर केवल अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे है। जबकि उन्हें मालूम है कि भाजपा सरकार लगातार nhm कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर है।

डॉ मिश्रा ने बताया कि NHM कर्मचारियों की 10 में 5 मांगें मान ली गई है, इसमें कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता, लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि, मेडिकल व अन्य अवकाश की सुविधा , स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख तक कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा जैसे मांग पूरी कर ली गई है। शेष 5 मांगों पर भी विचार चल रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में ही यह सम्भव है जब कर्मचारी, कारोबारी और किसानो की सबकी मांग पूरी की जाती है। इसलिए NHM कर्मचारी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और जनहित का ख्याल रखते हुए तत्काल हड़ताल वापस कर काम पर लौटना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व...