जापान यात्रा से छत्तीसगढ़ को नई उड़ान: निवेश, तकनीक और अंतरिक्ष सहयोग पर खुल रहे आयाम

जापान यात्रा से छत्तीसगढ़ को नई उड़ान: निवेश, तकनीक और अंतरिक्ष सहयोग पर खुल रहे आयाम

टोक्यो/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास और वैश्विक निवेश को नई दिशा देने वाला साबित हो रहा है। टोक्यो में आयोजित बैठकों और प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ को भविष्य की संभावनाओं से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री ने निवेश, नवाचार और तकनीकी सहयोग पर विशेष फोकस किया।

जेट्रो के साथ अहम बैठक – आईटी, टेक्सटाइल्स और एयरोस्पेस पर चर्चा
टोक्यो में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जापान एक्सटर्नल ट्रेड आर्गनाइजेशन (JETRO) के वरिष्ठ प्रतिनिधियों श्री नाकाजो काज़ुया, श्री एंडो युजी और श्री हारा हारुनोबू से मुलाकात की। इस बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने जेट्रो को आमंत्रित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पारदर्शी नीतियों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ वैश्विक निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है।

स्पेस प्रदर्शनी का अवलोकन – राजनांदगांव में बनेगा बड़ा केंद्र
मुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर आयोजित ‘Deep Space – To the Moon & Beyond’ प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान की यह झलक भविष्य में छत्तीसगढ़ को नई प्रेरणा देगी।

उन्होंने खासकर यह उल्लेख किया कि राजनांदगांव जिले में भारत सरकार के सहयोग से स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जो अंतरिक्ष क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाएगा।

आत्मनिर्भर और वैश्विक छत्तीसगढ़ का संकल्प
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनका लक्ष्य छत्तीसगढ़ को औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उसे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जापान दौरे से निवेश, नवाचार और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के ठोस परिणाम सामने आएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की यह यात्रा केवल निवेश और औद्योगिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ को तकनीक, नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान की नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महतारी वंदन महिला सशक्तिकरण के हमारे प्रयासों का प्रतीक– उप मुख्यमंत्री शर्मा

महतारी वंदन महिला सशक्तिकरण के हमारे प्रयासों का प्रतीक– उप मुख्यमंत्री शर्मा

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त की राशि बस्तर में आयोजित कार्यक्रम से जारी की। इस...