नड्डा ने किया भाजपा विधायकों-सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, संगठन और सेवा को बताया पार्टी का मूल भाव

नड्डा ने किया भाजपा विधायकों-सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, संगठन और सेवा को बताया पार्टी का मूल भाव

सरगुजा।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर में भाजपा के सांसदों और विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा रोपकर पर्यावरण और मातृत्व दोनों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उप–मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रशिक्षण वर्ग में संबोधन के दौरान नड्डा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, मूल्य और सेवा की भावनाओं से प्रेरित एक समर्पित आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सिर्फ औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह नेतृत्व निर्माण और संगठन सशक्तिकरण की प्रयोगशाला है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसदों और विधायकों से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने, और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब देने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ अधिक तालमेल बनाकर जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने की सलाह दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को हर घर तक पहुँचाना भाजपा की ज़िम्मेदारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री साय

भारतीय संस्कृति में धरती को मां का दर्जा, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा...