सीएम साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

सीएम साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

रायपुर । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह यात्रा मानव-हाथी द्वंद को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

गजरथ यात्रा स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों तक पहुंचेगी। इसके माध्यम से हाथियों के व्यवहार, उनसे सुरक्षा के उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को रोकने के लिए सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गजरथ यात्रा लोगों को शिक्षित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में मददगार सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील करते हुए कहा कि पेड़ न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन, जैव विविधता और जल संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वन विभाग द्वारा तैयार लघु फिल्म और पुस्तिका का विमोचन किया। इसमें हाथियों से जुड़ी सावधानियों, व्यवहार को समझने और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई है। यह सामग्री स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और स्थानीय समुदायों में वितरित की जाएगी।

साय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित सतत विकास और हरित छत्तीसगढ़ के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी भी साझा की।

गौरतलब है कि गजरथ यात्रा राज्य सरकार की उस समग्र रणनीति का हिस्सा है, जो जैव विविधता संरक्षण, स्थानीय समुदायों की सहभागिता और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण निर्माण के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने वन विभाग की टीम सहित सभी प्रतिभागियों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी:
समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री जागेश्वर यादव, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहान’ से मिली नई उड़ान

बिहान’ से मिली नई उड़ान

रायपुर। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन बिताने वाली बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा आज...