मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया में मनाई रामनवमी, पत्नी कौशल्य सहित परिवार के अन्य सदस्य रहे मौजूद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह ग्राम बगिया में मनाई रामनवमी, पत्नी कौशल्य सहित परिवार के अन्य सदस्य रहे मौजूद

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम बगिया में आज रामनवमी की धूम रही। आसपास के पचास से अधिक गांव के पांच हजार लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ पूजा में भाग लिया। विष्णु देव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा की उपासना की और प्रसाद का भोग लगाया।

गौरतलब है कि पिछले तीन पीढ़ियों से मुख्यमंत्री का परिवार नवरात्रि का पर्व बड़े उल्लास से मनाता है। सनातन धर्म के प्रति बेहद आस्थावान पूरा परिवार नौ दिन तक पूजा-अर्चना में शामिल होता है। कलश यात्रा निकाली जाती है और दसवें दिन भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें पूरा साय परिवार शामिल रहता है। आज भी पूरा परिवार यज्ञ आहूति में शामिल हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की उन्नति और खुशहाली की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व...